भारतीय टीम का टेस्ट चैंपियन बनना तय | Bhartiy team ka test champion banata hai

 भारतीय टीम ने इंग्लैंड को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में जैसे ही 3 -1 से हराया वैसे ही भारत आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है| अब भारतीय टीम को इसी साल 18 से 22 जून तक इंग्लैंड में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा| कोरोना काल में आईसीसी अभी यह आश्वस्त नहीं है| की यह मुकाबला लार्ड्स में होगा या किसी अन्य ग्राउंड पर| हालांकि अगर आयोजन लार्ड्स में होता है तो या टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर होगी| लॉडस को क्रिकेटर का मक्का कहा जाता है| भारतीय क्रिकेट के लिए लार्ड्स  ग्राउंड इतिहास बदलने वाला रहा| यहां भारत ने दो फाइनल मुकाबले खेले हैं और दोनों मुकाबलों में भारत को जीत हासिल हुई है| 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार बने थे वर्ल्ड चैंपियन| कौन भूल सकता है नेटवेस्ट ट्राफी की जीत और गांगुली का टीशर्ट घुमाना| लॉर्ड्स में एक भी फाइनल मैच नहीं हारी है भारतीय टीम, यहां मिल चुकी है दो बड़ी खिताबी जीत| लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत ने पहला फाइनल मुकाबला 25 जून 1983 को खेला था| यह तीसरे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच था| सामने थी वेस्टइंडीज के शक्तिशाली टीम| भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन पर ढेर हो गई थी| इसके बावजूद मोहिंदर अमरनाथ, मदनलाल, बलविंदर सिंह संधू कप्तान कपिल देव और रोजर बिन्नी की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 140 रन पर समेट दिया था| भारत पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना और मोहिंदर अमरनाथ मैन ऑफ द मैच चुने गए| लॉट्स में भारतीय टीम ने दूसरा फाइनल मैच 13 जुलाई 2002 को खेला था| नेटवेस्ट ट्रॉफी ट्रायंगल सीरीज के खिताबी मुकाबले में भारत के सामने इंग्लैंड की टीम थी| इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 325 रन बना दिए| मार्क तृषकोथिक  और कप्तान नासिर हुसैन ने शतक जमाया| उस समय वनडे क्रिकेट में इतने बड़े लक्ष्य आमतौर पर चेंज नहीं होते थे| ऊपर से भारत ने 146 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे| सचिन पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए और उनके पवेलियन लौटते ही देशभर में टीवी सेट बंद होने लगे| तब सचिन के आउट होने का मतलब भारत का मैच से आउट होना माना जाता था| लेकिन उस रात ऐसा नहीं हुई| उस रात भारतीय क्रिकेट के दो सुपरस्टार सामने आए| युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ| युवराज सिंह  ने 69 रन बनाए और कैफ ने नाबाद 87 रन| भारत ने इतिहास रच दिया और खिताब जीत लिया| जीत की खुशी में कप्तान सौरभ गांगुली ने लार्ड्स की बालकनी पर टीशर्ट उतार कर लहरा दिया| यह जवाब था इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को| फ्लिंटॉफ ने पिछले भारत दौरे पर एक जीत के बाद ग्राउंड पर इसी तरह टीशर्ट उतार कर लहराया था| साथ ही मैसेज था पूरे क्रिकेटिंग जगत को| मैसेज यह कि यंग इंडिया है| डरती नहीं, लड़ती है| सिर्फ लड़ती ही नहीं जीतती भी है|

 अब विराट एंड कंपनी के पास है मौका

 लॉर्ड्स में जो कमाल कपिल देव और सौरव गांगुली की टीम ने किया वही कमाल अब विराट की टीम को भी करना है| पिछले 5 सालों में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में जैसा प्रदर्शन कर रही है उसकी बनाएगी जून के महीने में लॉर्ड्स में 5 दिन तक दिखानी है| फिर वनडे और टी-20 में पहले वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी टीम इंडिया को टेस्ट में दुनिया का सिरमौर होने से रोकना बहुत मुश्किल होगा| कोरोना की स्थिति देखकर होगा मैच का फैसला| शेड्यूल के मुताबिक फाइनल लार्ड्स में होना है| लेकिन अगर उस समय तक लंदन में कोरोना की स्थिति नहीं संभालती है तो मुमकिन है कि फाइनल का बेनू बदला जाए| इस बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है|

 आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का सफर

 6 में से सिर्फ एक सीरीज न्यूजीलैंड से हारी टीम इंडिया,  अब जून में उसी से होगा फाइनल मुकाबला| इंग्लैंड को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से हराकर टीम इंडिया ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है| भारत ने 6 सीरीज खेलते हुए 5 में जीत हासिल की है फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की धरती पर हुई दो मैचों की सीरीज में भारत को हार झेलनी पड़ी थी| यह इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम की इकलौती सीरीज हार थी| अब 18 जून से लंदन के लास्ट क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले फाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से ही होगा| चलिए जान लेते हैं इस चैंपियनशिप में भारत ने कैसे फाइनल तक का सफर तय किया है|

टीम इंडिया ने 3 सीरीज में हासिल किए पूरे 120 अंक टेस्ट चैंपियन में 2 से लेकर पांच मैचों की सीरीज हुई| हर टीम को छह से सीरीज खेलनी थी| 9 टीमों में होड़ में थी और हर सीरीज के लिए 120 अंक फिक्स थे| दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1 में 60 अंक का था| वहीं पांच मैचों की सीरीज में 1 में 24 अंक का था| भारतीय टीम ने अपनी 6 में से 3 सीरीज में पूरे 120 अंक हासिल की है| वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से हुई थी भारत की शुरुआत| भारत अपना पहला टेस्ट चैंपियनशिप में पहली सीरीज अगस्त - सितंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था| दो मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से आसान जीत हासिल की| इसमें भारत को पूरे 120 अंक मिले| भारत का दूसरा असाइनमेंट अक्टूबर 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर था| इसमें टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर फिर पूरे 120 अंक हासिल किए| इसके बाद नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की जीत के साथ भारत ने लगातार तीसरी बार 120 अंक हासिल की| न्यूजीलैंड में लो स्कोरिंग सीरीज में मिली हार| भारतीय टीम को फरवरी-मार्च में न्यूजीलैंड दौरे पर 0-2 की हार झेलनी पड़ी| इसमें कीवी टीम को पूरे 120 अंक मिले| इस सीरीज के दोनों मैच स्विंग  और सिम बॉलिंग के अनुकूल कंडीशन में हुए| पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से और दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी| रहने की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत| इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम के सामने सबसे मुश्किल चुनौती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलना था| पहले टेस्ट में भारतीय टीम बुरी तरह हारी और 36 रन पर ऑल आउट भी हुई| इसके बाद विराट कोहली वापस भारत लौट आएं| सीरीज में अब भारत की 0-4 से हार तय मानी जा रही थी| लेकिन, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी रविचंद्रन अश्विन के अनुभव और ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर जैसे युवा खिलाड़ियों के जुझारूपन असंभव को संभव कर दिखाया| टीम इंडिया सीरीज 2-1 से अपने नाम की| इस सीरीज से भारत को 70 अंक मिले| इंग्लैंड के खिलाफ कम से कम 2-1 की जीत जरूरी थी| जो कि भारत ने 3-1 से या मुकाबला जीता| कोरोना महामारी के कारण 2020 में क्रिकेट कैलेंडर मे गड़बड़ी आने के कारण आईसीसी ने टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री के लिए पॉइंट सिस्टम की जगह परसेंट पॉइंट सिस्टम को अपनाया था| इस बीच ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा रद्द हो गया| इससे न्यूजीलैंड के फाइनल में जगह पक्की हो गई और भारत के लिए इंग्लैंड को कम से कम 2-1 से हराना जरूरी हो गया| पहले टेस्ट में हार के बाद भारत की राह मुश्किल होती नजर आई, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार तीन मैच जीतकर पहले स्थान पर रहते हुए लार्ड्स में न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला का टिकट कटा लिया|


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NAYA SANSAD BHAWAN BHARAT KA | नया सांसद भवन भारत का

बाइक टेक्सी रैपिड़ो ओला उबेर | Bike Texi Rapido Ola Uber