संदेश

pariwahan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Raftar bharengi pariwahan sewaye | रफ्तार भरेंगी परिवहन सेवाए

चित्र
 कोरोना संक्रमण की महामारी के दौरान जब लॉकडाउन लागू हुआ और यातायात सेवाएं बेहद सीमित कर दी गई,जब लगा जैसे पूरा देश रुक गया हो| सड़के सूनी पड़ गई| रेल की पटरियों पर सिर्फ माल गाड़ियां दिखाई देने लगी| खचाखच भरे रहने वाले स्टेशन वीरान हो गए, हवाई अड्डों पर सन्नाटा पसर गया और आसमान का सीना चीरने वाले विमान हैंगर में समा गए | यह अभूतपूर्व था, लेकिन इसने हमें यातायात की जरूरत और महत्ता के बारे में गहराई से सोचने पर मजबूर भी कर दिया| हालांकि इस दौरान भी विकास पर पहिया नहीं रुका| रफ्तार भले ही कम हुई, लेकिन परियोजनाओं पर काम चलता रहा| नए साल में यातायात व परिवहन परियोजनाओं के विस्तार का मौका होगा और उम्मीद है कि अपना देश सभी चुनौतियों को मात देते हुए विकास की नई गाथा लिखेगा | विश्व स्तरीय होगी देश की धड़कन,  सुगम होगी देश की राह, हवाई मार्ग से जुड़ेंगे दुर्गम इलाके| चार रेलवे स्टेशनों का सार्वजनिक निजी भागीदारी के जरिए किया जाएगा पुनर्विकास| 27000 किलोमीटर ट्रक का किया जाएगा विद्युतीकरण| 150 से अधिक नई यात्री ट्रेनों का पीपीपी मॉडल पर होगा संचालन| 40 परसेंट से ज्यादा यातायात राष्ट्रीय...