संदेश

फ़रवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत की सांसद भवन पुराने और नये मे खास | BHARAT KI SANSAD BHAWAN PURANE AUR NAYE ME KHAS

चित्र
भारत की सांसद भारत की संसद अथवा पार्लिमेंट भारत देश के विधान पालिका का सर्वोच्च निकाय है | यह द्विसदनीय व्यवस्था है | राजनीति का मंदिर कहा जाता है संसद को| भारतीय संसद में राष्ट्रपति तथा दो सदन लोकसभा एवं राज्यसभा होते हैं| राष्ट्रपति के पास संसद के दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने या स्थगित करने अथवा लोकसभा को भंग करने की शक्ति है| भारतीय संसद का संचालन संसद भवन में होता है| जो कि नई दिल्ली में स्थित है| राज्यसभा को उच्च सदन एवं लोकसभा को निम्न सदन कहा जाता है| परंतु यह केवल व्यवहार में कहा जाता है| क्योंकि भारतीय संविधान में कहीं भी लोकसभा के लिए निम्न सदन एवं राज्यसभा के लिए उच्च सदन शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है| संसद में दो प्रकार है द्विसदनीय व्यवस्था सदन दो प्रकार के हैं राज्यसभा और लोकसभा इससे पहले भारतीय विधानसभा भी कहा जाता है| लोकसभा और राज्यसभा में अपने-अपने अध्यक्ष होते हैं| संसद में संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित लोगों की बैठने की व्यवस्था होती है|संसद में पक्ष और विपक्ष दोनों की बैठने की व्यवस्था होती है संसद में राज्यसभा में 245 सीटें हैं, और लोकसभा में 554 सीटें हैं|